जय मीणा ने एशियाई खेलों में भारत का सॉफ्ट टेनिस में पहला पदक पक्का किया

Ads

जय मीणा ने एशियाई खेलों में भारत का सॉफ्ट टेनिस में पहला पदक पक्का किया

  •  
  • Publish Date - September 23, 2026 / 08:57 AM IST,
    Updated On - September 23, 2026 / 08:57 AM IST

नागोया, 23 सितंबर (भाषा) भारत के जय मीणा ने एशियाई खेलों में बुधवार को पुरुषों की एकल सॉफ्ट टेनिस स्पर्धा में फिलीपींस के शेरविन नुगिट को सात गेम के रोमांचक मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और इस तरह से पदक पक्का करके इतिहास रच दिया।

एशियाई खेलों में सॉफ्ट टेनिस में भारत का यह पहला पदक है।

अपने तीसरे एशियाई खेलों में खेलते हुए मीणा ने नुगिट पर 4-3 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

उन्होंने 2018 और 2022 के एशियाई खेलोंं में भी भाग लिया था।

इससे पहले मीणा ने ग्रुप डी में पाकिस्तान के अराइन हुसैन को 4-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

भाषा

पंत

पंत