मनु महिला 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में, लेकिन टीम पदक से चूकी

Ads

मनु महिला 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में, लेकिन टीम पदक से चूकी

  •  
  • Publish Date - September 23, 2026 / 08:23 AM IST,
    Updated On - September 23, 2026 / 08:23 AM IST

नागोया, 23 सितंबर (भाषा) दो बार की ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों में क्वालीफाइंग राउंड में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।

पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली भाकर ने 579 का स्कोर बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि ईशा सिंह 572 के स्कोर के साथ 15वें स्थान पर रहीं और फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं। सुरुचि सिंह 568 के स्कोर के साथ 26वें स्थान पर रहीं।

भारत महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में वियतनाम से पदक से चूक गया। दोनों टीमों के समान 1719 अंक रहे लेकिन भारत ने 10 अंक पर कम शॉट लगाए थे जिससे उसे चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।

भारत ने अभी तक निशानेबाजी में पांच पदक जीते हैं जिनमें चार रजत और एक कांस्य पदक शामिल है।

भाषा

पंत

पंत