Gold Silver Rate Today 26 July 2026: जिसने टाली खरीदारी, अब वह सिर पकड़ रहा है… एक ही झटके में गोल्ड 2,400 रुपये और चांदी 5,100 रुपये चढ़ी, तुरंत देखें आपके शहर का लेटेस्ट रेट
Gold Silver Rate Today 26 July 2026: देश में 24 कैरेट सोना 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है। मुंबई और हैदराबाद में इसका भाव 1,44,930 रुपये जबकि चेन्नई में 1,45,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमतों में भी बड़ी तेजी दर्ज की गई है। वहीं, वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 4,052.78 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
(Gold Silver Rate Today 26 July 2026/ Image Credit: AI-generated)
- 10 दिनों में 24 कैरेट सोना ₹2,400 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ।
- दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,45,080 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया।
- चांदी की कीमत 10 दिनों में ₹5,100 प्रति किलोग्राम बढ़कर ₹2,40,000 हो गई।
नई दिल्ली: Gold Silver Rate Today 26 July 2026: देश में पिछले 10 दिनों के दौरान सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate Today) में जोरदार उछाल देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना इस अवधि में करीब 2,400 रुपये महंगा हो गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate Today) में करीब 2,200 रुपये और 18 कैरेट सोने के भाव में 1,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी आई है। 17 जुलाई को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,42,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था जो 26 जुलाई की सुबह बढ़कर 1,45,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। लगातार बढ़ती कीमतों के कारण सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर सोना 4,052.78 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट
राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Price Today) 1,45,080 रुपये, 22 कैरेट का 1,33,000 रुपये और 18 कैरेट का 1,08,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और रायपुर में 24 कैरेट सोना 1,44,930 रुपये, 22 कैरेट 1,32,850 रुपये और 18 कैरेट 1,08,700 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,45,090 रुपये, 22 कैरेट 1,33,000 रुपये और 18 कैरेट 1,11,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,980 रुपये, 22 कैरेट 1,32,900 रुपये और 18 कैरेट 1,08,750 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
आज देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव (10 ग्राम)
| शहर | 18 कैरेट (18K) | 22 कैरेट (22K) | 24 कैरेट (24K) |
| Delhi Gold Price Today | ₹ 1,08,850 | ₹ 1,33,000 | ₹ 1,45,080 |
| Mumbai Gold Price Today | ₹ 1,08,700 | ₹ 1,32,850 | ₹ 1,44,930 |
| Ahmedabad Gold Price Today | ₹ 1,08,750 | ₹ 1,32,900 | ₹ 1,44,980 |
| Chennai Gold Price Today | ₹ 1,11,150 | ₹ 1,33,000 | ₹ 1,45,090 |
| Kolkata Gold Price Today | ₹ 1,08,700 | ₹ 1,32,850 | ₹ 1,44,930 |
| Hyderabad Gold Price Today | ₹ 1,08,700 | ₹ 1,32,850 | ₹ 1,44,930 |
| Raipur Gold Price Today | ₹ 1,08,700 | ₹ 1,32,850 | ₹ 1,44,930 |
| Bhopal Gold Price Today | ₹ 1,08,750 | ₹ 1,32,900 | ₹ 1,44,980 |
| Lucknow Gold Price Today | ₹ 1,08,850 | ₹ 1,33,000 | ₹ 1,45,080 |
| Chandigarh Gold Price Today | ₹ 1,08,850 | ₹ 1,33,000 | ₹ 1,45,080 |
पिछले 10 दिनों में चांदी भी हुई महंगी
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में भी लगातार तेजी बनी हुई है। 17 जुलाई को चांदी का भाव 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम था जो 26 जुलाई तक बढ़कर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। यानी केवल 10 दिनों में चांदी करीब 5,100 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई। निवेशकों के साथ-साथ आभूषण खरीदने वाले लोगों के लिए भी यह बढ़ोतरी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वैश्विक बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 58.11 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है।
विशेषज्ञ की राय
विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की मजबूत स्थिति, डॉलर की चाल और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में तेजी बनी हुई है। आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। यदि आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो खरीदारी से पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर जांच लें।
पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)
| दिनांक | 24 कैरेट (24K) | बदलाव | 22 कैरेट (22K) | बदलाव |
| 26 जुलाई 2026 | ₹ 14,508 | 0 | ₹ 13,300 | 0 |
| 25 जुलाई 2026 | ₹ 14,508 | (+60) | ₹ 13,300 | (+55) |
| 24 जुलाई 2026 | ₹ 14,448 | (-185) | ₹ 13,245 | (-170) |
| 23 जुलाई 2026 | ₹ 14,633 | (-23) | ₹ 13,415 | (-30) |
| 22 जुलाई 2026 | ₹ 14,656 | (+219) | ₹ 13,445 | (+210) |
| 21 जुलाई 2026 | ₹ 14,437 | (+76) | ₹ 13,235 | (+70) |
| 20 जुलाई 2026 | ₹ 14,361 | (+17) | ₹ 13,165 | (+20) |
| 19 जुलाई 2026 | ₹ 14,344 | 0 | ₹ 13,145 | 0 |
| 18 जुलाई 2026 | ₹ 14,344 | (+76) | ₹ 13,145 | (+65) |
| 17 जुलाई 2026 | ₹ 14,268 | (-76) | ₹ 13,080 | (-70) |
इन्हें भी पढ़ें:
- PM Modi Mann Ki Baat: PM मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’, सुबह इतने समय प्रसारित होगा 136वां एपिसोड
- Delhi Metro Stations Reopened: यात्रियों को बड़ी राहत, 4 दिनों से बंद सभी मेट्रो स्टेशन फिर से खुले, DMRC ने दिया बड़ा अपडेट
- Petrol Diesel Price Today 26 July 2026: 92 रुपए लीटर हुआ पेट्रोल का रेट, डीजल की कीमत भी 90 रुपए से नीचे, गुरु पूर्णिमा से पहले बड़ी खुशखबरी

Facebook


