आनंद ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में वाचियेर लाग्रेव को हराया

आनंद ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में वाचियेर लाग्रेव को हराया

आनंद ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में वाचियेर लाग्रेव को हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: June 1, 2022 10:38 am IST

स्टावेंजर ( नॉर्वे ) , एक जून ( भाषा ) भारत के धुरंधर शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में क्लासिकल वर्ग के पहले दौर में मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव को पहले दौर में 40 चालों में हरा दिया ।

इस जीत से आनंद को तीन अंक मिले । पहले दौर में अमेरिका के वेसली सो ने तैमूर राजाबोव को मात दी और अब आनंद के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं । मैग्नस कार्लसन ने चीन के वांग हेड से ड्रॉ खेला ।

इससे पहले खेले गए ब्लिट्ज वर्ग में आनंद ने सातवें दौर में विश्व चैम्पियन कार्लसन को हराया था । आनंद टूर्नामेंट में चौथे स्थान पर रहे थे ।

क्लासिकल टूर्नामेंट में ड्रॉ होने पर खिलाड़ी आर्मेगेडोन ( सडन डैथ ) मुकाबला खेलेंगे ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में