अमेरिका की एनिसिमोवा ने शीर्ष वरीय सबालेंका को हराकर उलटफेर किया

अमेरिका की एनिसिमोवा ने शीर्ष वरीय सबालेंका को हराकर उलटफेर किया

अमेरिका की एनिसिमोवा ने शीर्ष वरीय सबालेंका को हराकर उलटफेर किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: April 8, 2022 10:50 am IST

चार्ल्सटन (अमेरिका), आठ अप्रैल (एपी) अमेरिका की अमांडा एनिसिमोवा ने शुरूआती सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए बेलारूस शीर्ष वरीय आर्यना सबालेंका को 3-6 6-4 6-3 से हराकर उलटफेर किया और चार्ल्सटन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

वहीं अन्य उलटफेर भरे मुकाबलों में रूस की कैटरीना एलेक्सांद्रोवा और अमेरिका की कोको वांदेवेघे दोनों गुरूवार को वरीय प्रतिद्वंद्वियों पर जीत से अंतिम आठ में जगह बनायी।

एलेक्सांद्रोवा ने चेक गणराज्य की तीसरी वरीय कैरोलिना प्लिस्कोवा पर 6-3 6-1 से जबकि वांदेवेघे ने हमवतन और छठी वरीय जेसिका पेगुला पर 6-4 3-6 6-4 से जीत हासिल की।

दूसरी वरीय स्पेन की पाउला बाडोसा ने अमेरिका की क्लेयर लियू के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बाद 3-6 7-6 (8) 6-1 से जीत दर्ज की।

स्विट्जरलैंड की 10वीं वरीय और पिछली ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बेलिंडा बेनसिच ने अमेरिका की नौंवी वरीय मेडिसन कीज को 6-4 6-4 से शिकस्त दी।

चौथी वरीय ओंस जाबेयूर ने गुरूवार को दो मुकाबले जीतकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया क्योंकि बुधवार को खराब मौसम के कारण उनका एम्मा नावारो के खिलाफ मैच रूक गया था जिसे उन्होंने 6-3 5-2 से हराने के बाद रोमानिया की इरिना कैमेलिया बेगू को 6-3 6-2 से शिकस्त दी।

एपी नमिता

नमिता


लेखक के बारे में