अंकिता.रूतुजा हारकर बाहर, बारिश के कारण नागल का मैच मंगलवार को होगा

अंकिता.रूतुजा हारकर बाहर, बारिश के कारण नागल का मैच मंगलवार को होगा

अंकिता.रूतुजा हारकर बाहर, बारिश के कारण नागल का मैच मंगलवार को होगा
Modified Date: September 28, 2026 / 12:50 pm IST
Published Date: September 28, 2026 12:50 pm IST

नागोया, 28 सितंबर (भाषा) एशियाई खेलों की टेनिस महिला युगल स्पर्धा में भारत का अभियान खत्म हो गया जब अंकिता रैना और रूतुजा भोसले की जोड़ी कजाखस्तान की यूलिया पुतिनत्सेवा और अन्ना दानिलिना से हारकर बाहर हो गई ।

भारतीय जोड़ी को 7 . 5, 3 . 6, 5 . 10 से पराजय का सामना करना पड़ा ।

पुरूष एकल में भारत के सुमित नागल दक्षिण कोरिया के होंग सियोंगचान के खिलाफ पहले सेट में 3 . 2 से आगे थे जब बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा ।

मैच अब मंगलवार को शुरू होगा ।

नागल हाल ही में सियोल में डेविस कप में अपने दोनों एकल मुकाबले कोरिया के खिलाड़ियों से हार गए थे ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में