टीपीएल में हैदराबाद स्ट्राइकर्स की अगुवाई करेगी अंकिता

टीपीएल में हैदराबाद स्ट्राइकर्स की अगुवाई करेगी अंकिता

टीपीएल में हैदराबाद स्ट्राइकर्स की अगुवाई करेगी अंकिता
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: March 25, 2021 1:38 pm IST

हैदराबाद, 25 मार्च (भाषा) भारत की शीर्ष रैंकिंग की महिला खिलाड़ी अंकिता रैना इस साल के आखिर में मुंबई में होने वाले टेनिस प्रीमियर लीग (टीपीएल) में हैदराबाद स्ट्राइकर्स की चुनौती की अगुवाई करेंगी।

मंगलवार को खिलाड़ियों की नीलामी में अंकिता पर महिला खिलाड़ियों में सर्वाधिक 4.10 लाख रुपये की बोली लगी। हैदराबाद की टीम के अन्य सदस्यों में अर्जुन काधे और विष्णु वर्धन शामिल हैं।

प्रत्येक टीम ने दो पुरुष और एक महिला खिलाड़ी को चुना है। प्रत्येक टीम की एक महिला और एक पुरुष खिलाड़ी का चयन जून से शुरू होने वाले प्रतिभा कार्यक्रम से किया जाएगा।

भाषा पंत

पंत


लेखक के बारे में