अन्वय द्रविड़ का शानदार प्रदर्शन, भारत अंडर-19 टीम का मजबूत स्कोर

अन्वय द्रविड़ का शानदार प्रदर्शन, भारत अंडर-19 टीम का मजबूत स्कोर

अन्वय द्रविड़ का शानदार प्रदर्शन, भारत अंडर-19 टीम का मजबूत स्कोर
Modified Date: July 6, 2026 / 02:32 pm IST
Published Date: July 6, 2026 2:32 pm IST

हंबनटोटा (श्रीलंका), छह जुलाई (भाषा) राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने 67 गेंदों में 87 की शानदार पारी खेली जिससे भारत अंडर-19 टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे युवा वनडे मैच में सभी विकेट खोकर 285 रन बनाए।

भारतीय टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और एक समय उसका स्कोर चार विकेट पर 81 रन था।

अन्वय (नौ चौके और एक छक्का) और अर्जुन राजपूत (76) ने टीम को संकट से उबारा। विकेटकीपर-बल्लेबाज अन्वय और राजपूत ने पांचवें विकेट के लिए 145 रन जोड़कर भारत को 221 रन तक पहुंचाया। राजपूत के आउट होने से यह साझेदारी टूटी।

अन्वय ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और 47 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उनके पास शतक बनाने का अच्छा मौका था लेकिन वह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज गिम्हान मेंडिस के हाथों आउट हो गए, जिन्होंने श्रीलंका के लिए 41 रन देकर पांच विकेट लिए।

उनके आउट होने के बाद भारतीय पारी ज्यादा देर तक नहीं चली। उसने अपने अंतिम तीन विकेट 22 रन के अंदर गंवा दिए।

भारत ने पहले मैच में श्रीलंका को चार विकेट से हराया था।

भाषा

पंत मोना

मोना


लेखक के बारे में