टी20 मुंबई नीलामी में अर्जुन तेंदुलकर ऑर्क्स अंधेरी से जुड़ें, इरा जाधव सबसे महंगी महिला खिलाड़ी

Ads

टी20 मुंबई नीलामी में अर्जुन तेंदुलकर ऑर्क्स अंधेरी से जुड़ें, इरा जाधव सबसे महंगी महिला खिलाड़ी

  •  
  • Publish Date - May 3, 2026 / 01:10 AM IST,
    Updated On - May 3, 2026 / 01:10 AM IST

मुंबई, दो मई (भाषा) ऑर्क्स अंधेरी ने शनिवार को टी20 मुंबई लीग के पुरुषों और महिलाओं की नीलामी के दौरान अर्जुन तेंदुलकर को 10 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया जबकि 16 साल की इरा जाधव को आकाश टाइगर्स ने इसी कीमत पर खरीदा।

महिलाओं के पहले सत्र की नीलामी के बाद पुरुषों की नीलामी हुई। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के दोनों वर्ग के टी20 टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के खत्म होने के बाद अगले महीने होने वाले हैं।

26 साल के तेंदुलकर ने पिछले कुछ सत्र में घरेलू क्रिकेट में गोवा का प्रतिनिधित्व किया है। उन्हें बीसीसीआई ने पहले ही नीलामी और टूर्नामेंट के लिए मंज़ूरी दे दी थी क्योंकि उन्होंने पिछले 12 महीनों में किसी भी राज्य संघ के टी20 टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया है।

कुल 363 महिला खिलाड़ियों की बोली लगी, जिसमें तीन टीमों ने 50 खिलाड़ियों को चुनने के लिए कुल 1.47 करोड़ रुपये खर्च किए।

इस लीग में भारत के कई स्टार खिलाड़ी भी शामिल होंगे जिन्हें आइकन खिलाड़ी का नाम दिया गया था और नीलामी से पहले उनकी फ्रेंचाइजी ने उन्हें बरकरार कर लिया था। इस सूची में सूर्यकुमार यादव (ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट), श्रेयस अय्यर (सोबो मुंबई फाल्कन्स), और अजिंक्य रहाणे (नॉर्थ मुंबई पैंथर्स) शामिल हैं।

शिवम दुबे (आर्क्स अंधेरी), यशस्वी जायसवाल (बांद्रा ब्लास्टर्स), शार्दुल ठाकुर (ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स), सरफराज खान (आकाश टाइगर्स), और तुषार देशपांडे (एमएससी मराठा रॉयल्स) भी इस सूची में शामिल हैं।

भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे और सूर्यांश शेडगे को भी उनकी टीम ट्रायम्फ नाइट्स ने पहले ही रिटेन कर लिया था।

भाषा नमिता

नमिता