Uttar bharat Me Mausam Ka haal / IMAGE SOURCE : ai
नई दिल्ली :Uttar bharat Me Mausam Ka haal उत्तर भारत के कई हिस्सों में हुई बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बदलते मौसम के बीच जहां कुछ राज्यों में झमाझम बारिश और घना कोहरा देखने को मिल रहा है, वहीं कुछ इलाकों में अब भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है।
बारिश के कारण पहाड़ी और मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से नीचे गिरा है। शिमला और ऋषिकेश जैसे पर्यटन स्थलों पर अचानक घना कोहरा छा गया, जिसके चलते विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर से भी कम रह गई। CG Monsoon Alert 2026 कोहरे का ऐसा ही नजारा छत्तीसगढ़ के जशपुर की सन्ना घाटी में भी देखने को मिला, जहां घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी 7 मीटर से भी कम हो गई, जिससे यातायात पर काफी असर पड़ा है।
Aaj Ka Mausam मौसम विभाग ने आगे की स्थिति को देखते हुए बिहार, सिक्किम, असम और मेघालय में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। एक तरफ जहां कई राज्यों में बारिश और कोहरे का माहौल है, वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश और गुजरात के सीमावर्ती इलाकों में अभी भी ‘हीटवेव’ का अलर्ट जारी किया गया है, यानी यहां लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा, महाराष्ट्र समेत देश के कई अन्य राज्यों में मौसम को लेकर फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।