Strait of Hormuz Closed Again / Image Source : X
नई दिल्ली : Strait of Hormuz Closed Again : पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने एक बड़ा फैसला लेते हुए दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक, ‘होर्मुज स्ट्रेट’ (Strait of Hormuz) को बंद करने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। IRGC की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अगले आदेश तक होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से बंद रहेगा और कोई भी जहाज बिना मंजूरी के इस रास्ते को पार नहीं कर सकेगा।
यह कदम अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुए सीजफायर के खत्म होने के बाद उठाया गया है। सीजफायर समाप्त होते ही अमेरिकी सेना ने ईरान के कई शहरों पर ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक शुरू कर दी हैं। इन हवाई हमलों के कारण ईरान के जास्क, बुशहर और असलुयेह जैसे रणनीतिक इलाकों में भीषण धमाके हुए हैं, वहीं बंदर अब्बास और सिरिक जैसे तटीय शहरों में भी जोरदार विस्फोटों की आवाजें सुनी गई हैं।
अमेरिका द्वारा किए गए इन हवाई हमलों के बाद ईरान और अधिक आक्रामक हो गया है, जिसके कारण उसने होर्मुज स्ट्रेट से होने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक यातायात को रोक दिया है। Strait Of Hormuz Closed Trade Blockade 2026 इसके साथ ही, ईरान ने इन हमलों को लेकर अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है और कहा है कि वह इस सैन्य कार्रवाई का करारा और जोरदार जवाब देगा।