चेल्सी को हराकर आर्सेनल इंग्लिश लीग कप के फाइनल में
चेल्सी को हराकर आर्सेनल इंग्लिश लीग कप के फाइनल में
लंदन, चार फरवरी (एपी) आर्सेनल ने इस सत्र में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चेल्सी को हराकर इंग्लिश लीग कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।
काई हावर्ट्ज ने मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल के दूसरे चरण में अपने पूर्व क्लब के खिलाफ स्टॉपेज टाइम में गोल किया जिससे आर्सेनल ने चेल्सी को 1-0 से हराया। इस तरह से उसने कुल मिलाकर 4-2 के अंतर से जीत हासिल की।
आर्सेनल की टीम ने 2020 से कोई ट्रॉफी नहीं जीती है लेकिन इस सत्र में उसने अब तक बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। उसकी टीम प्रीमियर लीग में छह अंकों की बढ़त के साथ 2004 के बाद पहली बार इंग्लिश चैंपियन बनने की दौड़ में है और लगातार आठ जीत के बाद चैंपियंस लीग तालिका में भी शीर्ष पर है।
इसके अलावा आर्सेनल एफए कप के चौथे दौर में भी पहुंच गया है।
इंग्लिश लीग कप के फाइनल में आर्सेनल का मुकाबला 22 मार्च को मैनचेस्टर सिटी या न्यूकैसल से होगा। मैनचेस्टर सिटी की टीम सेमीफाइनल के पहले चरण के बाद 2-0 से आगे है।
एपी
पंत
पंत

Facebook


