अश्मिता ने कोरिया मास्टर्स का खिताब जीता

अश्मिता ने कोरिया मास्टर्स का खिताब जीता

अश्मिता ने कोरिया मास्टर्स का खिताब जीता
Modified Date: August 9, 2026 / 09:47 am IST
Published Date: August 9, 2026 9:47 am IST

आसन (कोरिया), नौ अगस्त (भाषा) भारत की अश्मिता चालिहा ने रविवार को यहां कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में चीन की चौथी वरीयता प्राप्त हान कियान शी पर संघर्षपूर्ण जीत के साथ अपना पहला बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब हासिल किया।

असम की रहने वाली इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए विश्व में 35वें नंबर की खिलाड़ी हान को 53 मिनट तक चले मैच में 14-21, 21-14, 21-14 से हराया।

दाहिने घुटने में चोट लगने के कारण तीन महीने के ब्रेक के बाद अश्मिता ने मई में वापसी की थी। इसके बाद उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। वह मकाऊ ओपन में सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

विश्व रैंकिंग में 50वें स्थान पर काबिज अश्मिता गुवाहाटी स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में पार्क ताए-सांग के मार्गदर्शन में अभ्यास करती है।

इस तरह से भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार दूसरे सप्ताह बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर का खिताब जीता। तन्वी शर्मा ने पिछले रविवार को ताइपे ओपन का खिताब अपने नाम किया था।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में