साग्निक-सयंतन ने ‘विश्व युवा ट्रांसनेशनल चैंपियनशिप’ में अंडर-31 पेयर्स का स्वर्ण जीता

साग्निक-सयंतन ने ‘विश्व युवा ट्रांसनेशनल चैंपियनशिप’ में अंडर-31 पेयर्स का स्वर्ण जीता

साग्निक-सयंतन ने ‘विश्व युवा ट्रांसनेशनल चैंपियनशिप’ में अंडर-31 पेयर्स का स्वर्ण जीता
Modified Date: August 8, 2026 / 10:22 pm IST
Published Date: August 8, 2026 10:22 pm IST

कोलकाता, आठ अगस्त (भाषा) साग्निक रॉय और सयंतन कुशारी ने शनिवार को चीन के हेफेई में आयोजित नौवीं ‘विश्व युवा ट्रांसनेशनल ब्रिज चैंपियनशिप’ में अंडर-31 पेयर्स वर्ग का स्वर्ण पदक जीता।

पहले एलिमिनेशन राउंड में 34 जोड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें शीर्ष 14 जोड़ियों ने फ्लाइट ए के लिए क्वालीफाई किया।

भारतीय जोड़ी भी इसमें जगह बनाने में सफल रही।

इसके बाद फ्लाइट ए में राउंड-रॉबिन प्रारूप में मुकाबले हुए जिसमें साग्निक और सयंतन 377.67 मैच अंक के साथ शीर्ष पर रहे।

यहां मिली जानकारी के अनुसार क्रोएशिया के एम फेरेनेका और एफ कातुसिच की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही जबकि चीन के जे हान और जेड वांग की जोड़ी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में