आशु और संदीप के शानदार प्रदर्शन से दबंग दिल्ली ने जयपुर पिंक पैंथर्स को हराया

Ads

आशु और संदीप के शानदार प्रदर्शन से दबंग दिल्ली ने जयपुर पिंक पैंथर्स को हराया

  •  
  • Publish Date - October 6, 2025 / 10:27 PM IST,
    Updated On - October 6, 2025 / 10:27 PM IST

चेन्नई, छह अक्टूबर (भाषा) दबंग दिल्ली प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सोमवार को रोमांचक मुकाबले में गत विजेता जयपुर पिंक पैंथर्स को 29-26 से हराकर इस सत्र में 20 अंक हासिल करने वाली पहली टीम बन गई।

दिल्ली के लिए संदीप ने हाई फाइव के साथ शानदार प्रदर्शन किया और सात टैकल प्वाइंट हासिल किए जबकि कप्तान आशु मलिक ने आठ रेड प्वाइंट दिए।

जयपुर के लिए रेजा मीरबाघेरी और दीपांशु खत्री ने भी हाई फाइव बनाए जबकि आर्यन कुमार ने चार टैकल प्वाइंट हासिल किए लेकिन उनके प्रयास मैच का रुख बदलने के लिए पर्याप्त नहीं थे।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द