Asia Cup 2023 : एशिया कप के बीच इस खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, फैंस को लगा तगड़ा झटका

Sohail Khan Retirement : एशिया कप 2023 के बीच एक स्टार खिलाड़ी ने अचानक बड़ा फैसला लिया है। इस खिलाड़ी ने इंटरनेशनल और फर्स्ट क्लास क्रिकेट

Asia Cup 2023 : एशिया कप के बीच इस खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, फैंस को लगा तगड़ा झटका

Sohail Khan Retirement

Modified Date: September 3, 2023 / 06:38 pm IST
Published Date: September 3, 2023 6:38 pm IST

नई दिल्ली : Sohail Khan Retirement: एशिया कप 2023 के बीच एक स्टार खिलाड़ी ने अचानक बड़ा फैसला लिया है। इस खिलाड़ी ने इंटरनेशनल और फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। हालांकि, ये खिलाड़ी डोमेस्टिक व्हाइट बॉल और फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेगा। इस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने रिटायरमेंट की जानकारी दी है। बता दें इस खिलाड़ी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2017 में खेला था।

यह भी पढ़ें : IND vs NEP Asia Cup 2023: बारिश की भेंट चढ़ेगा भारत-नेपाल का मैच! अंकतालिका में होगा बड़ा बदलाव, यह टीम करेगी क्वॉलिफाई 

तेज गेंदबाज ने किया संन्यास का ऐलान

Sohail Khan Retirement: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहेल खान ने इंटरनेशनल और फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। सोहेल खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘अपने करीबी लोगों के साथ काफी सलाह-मशवरा करने के बाद मैंने इंटरनेशनल और फर्स्ट क्लास क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का फैसला किया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, मेरे परिवार, कोच, मेंटोर्स, टीम के साथियों, फैंस समेत उन सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया। मैं डोमेस्टिक व्हाइट बॉल और फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखूंगा।’

यह भी पढ़ें : Aabha Paul New Sexy Video : गंदी बात फेम Aabha Paul ने कैमरे के सामने कर दी ऐसी हरकत, वायरल हुआ बोल्ड वीडियो 

पाकिस्तान के लिए खेले 27 मैच

Sohail Khan Retirement: सोहेल खान ने साल 2008 में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था। लेकिन लंबे समय से वह टीम से बाहर चल रहे थे। सोहेल खान ने पाकिस्तान के लिए 9 टेस्ट, 13 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें उन्होंने क्रमश: 27, 19 और 5 विकेट चटकाए. वहीं, 121 फर्स्ट क्लास मैचों में सोहेल खान ने 516 विकेट हासिल किए।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.