भारत की कबड्डी टीम ने जापान को 49-24 से हराकर खिताब की रक्षा के अपने अभियान की शुरुआत की
भारत की कबड्डी टीम ने जापान को 49-24 से हराकर खिताब की रक्षा के अपने अभियान की शुरुआत की
टोकाई सिटी (जापान), 21 सितंबर (भाषा) गत चैंपियन भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने सोमवार को यहां एशियाई खेलों में मेजबान जापान को 49-24 से हराकर अपने खिताब की रक्षा के अभियान की शानदार शुरुआत की।
भारत ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और टोकाई सिटीजन्स जिम्नेजियम में अयान लोचब और देवांक दलाल ने रेडिंग में प्रभावी प्रदर्शन करते हुए मध्यांतर तक टीम को 31-9 की बढ़त दिला दी।
गत चैंपियन भारत ने दूसरे हाफ में 18 अंक और जोड़े।
भारत ने 36 अंक आउट करके, आठ अंक ऑलआउट करके और दो अंक सुपर टैकल के जरिए हासिल किए।
भारत को ग्रुप ए में जापान, दक्षिण कोरिया, चीनी ताइपे और बांग्लादेश के साथ रखा गया है।
भारतीय टीम मंगलवार को अपने अगले मुकाबले में दक्षिण कोरिया का सामना करेगी।
गत चैंपियन भारतीय महिला टीम सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
भाषा सुधीर मोना
मोना

Facebook


