एशियाई खेल वुशु : नेमान वांगसू महिलाओं की चांगकुआं स्पर्धा में 15वें स्थान पर

एशियाई खेल वुशु : नेमान वांगसू महिलाओं की चांगकुआं स्पर्धा में 15वें स्थान पर

एशियाई खेल वुशु : नेमान वांगसू महिलाओं की चांगकुआं स्पर्धा में 15वें स्थान पर
Modified Date: September 21, 2026 / 01:20 pm IST
Published Date: September 21, 2026 1:20 pm IST

नागोया, 21 सितंबर (भाषा ) भारतीय वुशु खिलाड़ी नेमान वांगसू एशियाई खेलों में सोमवार को महिलाओं की चांगकुआं स्पर्धा में 15वें स्थान पर रही ।

उन्होंने 9 . 573 अंक लेकर 16 खिलाड़ियों की स्पर्धा में 15वां स्थान हासिल किया ।

हांगकांग की हुइ यू लिडिया शाम ने 9 . 713 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि मकाउ की चो मान सोउ ने 9 . 710 अंक लेकर रजत पदक हासिल किया । इंडोनेशिया की यूजीनिया दिवा विडोडो ने कांस्य पदक जीता ।

वांगसू को ए वर्ग में 4 . 900, बी में 2 . 673 और सी में 2 . 000 अंक मिले ।

वुशु एक चीनी मार्शल आर्ट और प्रतिस्पर्धी खेल है जिसमें कोरियोग्राफ किए गए रूटीन होते हैं जो मार्शल तकनीक, रफ्तार, संतुलन और लचीलापन का मिला जुला रूप होता है ।

चांगकुआं में खिलाड़ियों को उनके मूवमेंट की गुणवत्ता और मुश्किल के आधार पर आंका जाता है।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में