Asia Cup : SL vs BAN : रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 2 विकेट से हराया, सुपर-4 में बनाई जगह

Asia Cup: SL vs BAN: Sri Lanka beat Bangladesh by 2 wickets in a thrilling match

Asia Cup : SL vs BAN : रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 2 विकेट से हराया, सुपर-4 में बनाई जगह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: September 1, 2022 11:23 pm IST

दुबई, एक सितंबर (भाषा) कुसल मेंडिस (60) की अर्धशतकीय पारी के दम पर श्रीलंका ने एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप बी के मैच में बांग्लादेश को दो विकेट से हराकर सुपर चार में अपनी जगह पक्की की। श्रीलंका ने जीत के लिए मिले 184 रन के लक्ष्य को 19.2 ओवर में आठ विकेट पर हासिल कर  बांग्लादेश को श्रृंखला से बाहर कर रास्ता दिखा दिया। बांग्लादेश के लिए इबादत हुसैन ने तीन विकेट लिये।

Read more : ससुराल आने को तैयार नहीं थी बीवी, गुस्साए पति ने पत्नी के शरीर का काट लिया ये अंग, लेकर पहुंच गया थाने, मचा हड़कंप

बांग्लादेश की ओर ओर से सबसे ज्यादा रन अफीफ हुसैन ने बनाए। उन्होंने 22 गेंदों का सामना किया और चार चौके और दो छक्के की मदद से 39 रनों की पारी खेली। मेंहदी हसन मिराज के बल्ले से 38 रन निकले। मोसद्देक हुसैन ने आखिरी ओवरों में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ नौ गेंदों में 24 रन पारी खेली। श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा और चमिका करुणारत्ने ने दो-दो विकेट लिए श्रीलंका के लिए कुशल मेंडिस ने 37 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान दासुन शनाका ने 33 गेंदों में 45 रन बनाए।

इस जीत के साथ ही एशिया कप में टॉप-4 टीमों में 3 टीम फाइनल हो गई है। अफगानिस्तान, भारत और श्रीलंका। वहीं, कल पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाला मुकाबला अगर बाबर आजम की टीम जीत जाती है तो वह चौथी टीम होगी।

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।