एशियाई फुटबॉल परिसंघ ने कहा , ईरान विश्व कप खेलेगा

Ads

एशियाई फुटबॉल परिसंघ ने कहा , ईरान विश्व कप खेलेगा

  •  
  • Publish Date - March 16, 2026 / 03:55 PM IST,
    Updated On - March 16, 2026 / 03:55 PM IST

कुआलालंपुर, 16 मार्च (एपी) एशियाई फुटबॉल परिसंघ के महासचिव विंडसन जॉन ने कहा है कि ईरान जून में अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले विश्व कप में भाग लेगा ।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के जवाब में ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ने पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा था कि उसे विश्व कप से कोई बाहर नहीं रख सकता ।

सोमवार को जॉन ने कहा कि महासंघ ने ऐसा कुछ नहीं सुना है जिससे यह आशय निकाला जाये कि ईरान विश्व कप नहीं खेलेगा ।

उन्होंने यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ वे हमारे सदस्य हैं और हम चाहते हैं कि वे खेलें । जहां तक मुझे पता है, ईरान खेल रहा है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ यह काफी भावुक पल है और हर कोई बहुत कुछ कह रहा है । आखिर में ईरानी फुटबॉल महासंघ को तय करना चाहिये कि वे खेल रहे हैं या नहीं । अभी तक तो उन्होंने हमें यही कहा है कि वे विश्व कप खेलने जा रहे हैं ।’’

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा था कि ईरान से जारी जंग के बावजूद विश्व कप में ईरान की टीम का स्वागत है लेकिन यह भी कहा ,‘‘ मेरा मानना है कि उनकी अपनी जिंदगी और सुरक्षा के लिये यह सही नहीं होगा कि वे विश्व कप में आयें ।’’

ईरान को विश्व कप के अपने तीनों ग्रुप मैच अमेरिका में खेलने हैं ।

ईरान के खेलमंत्री अहमद दोनियामली ने पिछले सप्ताह सरकारी टीवी पर कहा था कि मौजूदा हालात में खेलना संभव नहीं हे । लेकिन ईरान की टीम ने इंस्टाग्राम पर पुष्टि की कि वे खेलना चाहते हैं और यह भी कहा कि टूर्नामेंट फीफा का है, ट्रंप या अमेरिका का नहीं ।

एपी मोना पंत

पंत

शीर्ष 5 समाचार