कलाई की सर्जरी के बाद जोर्डन हेंडरसन इंग्लैंड टीम में लौटे

Ads

कलाई की सर्जरी के बाद जोर्डन हेंडरसन इंग्लैंड टीम में लौटे

  •  
  • Publish Date - July 8, 2026 / 10:17 PM IST,
    Updated On - July 8, 2026 / 10:17 PM IST

कन्सास सिटी (अमेरिका), आठ जुलाई (एपी) इंग्लैंड के मिडफील्डर जोर्डन हेंडरसन बुधवार को टीम के विश्व कप ट्रेनिंग बेस पर टीम के साथ फिर से जुड़ गए।

पिछले सप्ताहांत मैक्सिको के खिलाफ राउंड ऑफ 16 मुकाबले में मिली जीत का जश्न मनाते समय उन्हें अजीब तरह से चोट लग गई थी जिसके बाद उनकी बाईं कलाई की सर्जरी हुई।

छत्तीस साल के हेंडरसन ने सर्जरी के बाद सोशल मीडिया पर अपनी पट्टी बंधी हुई बाईं बांह की तस्वीर पोस्ट की। यह सर्जरी कन्सास सिटी ऑर्थोपेडिक इंस्टीट्यूट में हुई जो उनके टीम होटल से लगभग 10 मिनट की दूरी पर है।

हेंडरसन ने कहा, ‘‘सर्जरी हो गई! अब शनिवार को होने वाले बड़े मैच के लिए तैयार हो जाते हैं।’’

बाकी विश्व कप से बाहर हो चुके हेंडरसन मैक्सिको सिटी के एज्टेका स्टेडियम में मैक्सिको के खिलाफ रविवार के मैच में स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर टीम में थे लेकिन खेले नहीं थे।

टीम की 3-2 से रोमांचक जीत के बाद एक विज्ञापन बिलबोर्ड पर चढ़ते समय हेंडरसन की कलाई में चोट लग गई थी।

एपी सुधीर

सुधीर