रीयाल सोसिदाद को 2-1 से हराकर एथलेटिक बिलबाओ तीसरे स्थान पर पहुंचा

रीयाल सोसिदाद को 2-1 से हराकर एथलेटिक बिलबाओ तीसरे स्थान पर पहुंचा

रीयाल सोसिदाद को 2-1 से हराकर एथलेटिक बिलबाओ तीसरे स्थान पर पहुंचा
Modified Date: January 14, 2024 / 11:54 am IST
Published Date: January 14, 2024 11:54 am IST

बार्सिलोना, 14 जनवरी (एपी) फारवर्ड एलेक्स बेरेंगुएर के दो गोल की मदद एथलेटिक बिलबाओ ने ला लीगा (स्पेन की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग) मैच में रीयाल सोसिदाद पर 2-1 से जीत दर्ज की।

इस जीत से एथलेटिक बिलबाओ ने तालिका में बार्सिलोना और एटलेटिको मैड्रिड जैसी बड़ी टीमों को पीछे छोड़ दिया। टीम तालिका में तीसरे स्थान पर है और चैम्पियंस लीग के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ में बनीं हुई है।

बेरेंगुएर ने आठ मिनट (32वें और 40वें) के अंदर दो गोल कर टीम के पिछले 13 मैचों से चले आ रहे अजेय क्रम को जारी रखा।

विलारीयाल को लास पाल्मास ने 3-0 से हराया। पांच मैचों में चौथी हार के बाद विलारीयाल की टीम तालिका में 15वें स्थान पर खिसक गयी है।

एपी आनन्द आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में