एथलेटिक्स : 2027 एशियाई रिले और 2028 एशियाई इंडोर चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा भारत

Ads

एथलेटिक्स : 2027 एशियाई रिले और 2028 एशियाई इंडोर चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा भारत

  •  
  • Publish Date - May 27, 2026 / 05:13 PM IST,
    Updated On - May 27, 2026 / 05:13 PM IST

नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) चंडीगढ अगले साल होने वाली एशियाई एथलेटिक्स रिले और भुवनेश्वर 2028 एशियाई इंडोर चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा ।

एशियाई एथलेटिक्स संघ (एएए) की कार्यकारी परिषद की हांगकांग में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया । यह बैठक 28 से 31 मई तक होने वाली एशियाई अंडर 20 चैम्पियनशिप से पहले आयोजित की गई थी ।

विश्व एथलेटिक्स के उपाध्यक्ष और हांगकांग में एएए की बैठक में भाग लेने वाले आदिले सुमरिवाला ने पीटीआई से कहा ,‘‘ भारत को एशियाई रिले की मेजबानी मिली है जो चंडीगढ में 2027 में होगी । वहीं एशियाई इंडोर चैम्पियनशिप 2028 में भुवनेश्वर में होगी ।’’

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने पिछले साल दोनों टूर्नामेंटों की मेजबानी के लिये दावा किया था ।

एशियाई रिले का पहला सत्र 2024 में बैंकॉक में हुआ जबकि दूसरा इस साल 20 . 21 जून को चीन में होगा । एशियाई इंडोर चैम्पियनशिप फरवरी 2028 में भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होगी ।इसी स्टेडियम में तीन से पांच मार्च 2028 के बीच विश्व इंडोर चैम्पियनशिप खेली जायेगी ।

भारत ने 2028 विश्व अंडर 20 चैम्पियनशिप और 2029 या 2031 में सीनियर विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की मेजबानी की इच्छा भी जताई है ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर