एटीके मोहन बागान ने केरल ब्लास्टर्स को हराया

एटीके मोहन बागान ने केरल ब्लास्टर्स को हराया

एटीके मोहन बागान ने केरल ब्लास्टर्स को हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: January 31, 2021 5:06 pm IST

मडगांव, 31 जनवरी (भाषा) मार्सेलिन्हो और रॉय कृष्णा के गोल की मदद से एटीके मोहन बागान ने रविवार को यहां इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में केरल ब्लास्टर्स को 3-2 से हराया।

केरल ब्लास्टर्स की टीम ने गैरी हूपर (14वें मिनट) और कोस्टा एनहामोईनेसु (51वें मिनट) के गोल की बदौलत 2-0 की बढ़त बनाई।

एटीके मोहन बागान ने हालांकि मार्सेलिन्हो (59वें मिनट) और कृष्णा (65वें और 87वें मिनट) के दो गोल की बदौलत जोरदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में