एटीके मोहन बागान ने 11 मिनट के अंदर तीन गोल कर ईस्ट बंगाल को हराया

एटीके मोहन बागान ने 11 मिनट के अंदर तीन गोल कर ईस्ट बंगाल को हराया

एटीके मोहन बागान ने 11 मिनट के अंदर तीन गोल कर ईस्ट बंगाल को हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: November 27, 2021 10:25 pm IST

वास्को, 27 नवंबर (भाषा) पूर्व चैम्पियन एटीके मोहन बागान ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में सत्र के पहले डर्बी (एक क्षेत्र की दो टीमें) में चिर प्रतिद्वंद्वी एससी ईस्ट बंगाल को शनिवार को 3-0 की करारी शिकस्त दी।

एटीके मोहन बागान के लिए रॉय कृष्णा (12वें मिनट), मनवीर सिंह (14वें मिनट) और लिस्टन कोलासो (23वें मिनट) ने 11 मिनट के अंदर तीन गोल कर टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी जो मैच के आखिर तक कायम रही।

फिजी के कृष्णा ने प्रीतम कोटल की क्रास को गोल में बदला जबकि मनवीर ने जोनी कौको के पास को गोल में बदला।

कोलासो ने इसके बाद ईस्ट बंगाल के गोलकीपर अरिंदम भट्टाचार्य की गलती का फायदा उठते हुए टीम की बढ़त को तीगुना कर दिया।

पिछले सत्र में भी इस डर्बी के दोनों मैचों को एटीके मोहन बागान ने जीता था।

मोहन बागन की यह दो मैचों में दूसरी जीत है जबकि ईस्ट बंगाल को अब भी जीत का इंतजार है। उसका पहला मैच ड्रा रहा था।

भाषा

आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में