एटीके मोहन बागान ने नॉर्थईस्ट यूनाईटेड को हराया

एटीके मोहन बागान ने नॉर्थईस्ट यूनाईटेड को हराया

एटीके मोहन बागान ने नॉर्थईस्ट यूनाईटेड को हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: November 10, 2022 10:19 pm IST

कोलकाता, 10 नवंबर (भाषा) एटीके मोहन बागान गुरुवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में नॉर्थईस्ट यूनाईटेड को 2-1 से हराकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया।

लिस्टन कोलाको ने 35वें मिनट में एटीके मोहन बागान को बढ़त दिलाई लेकिन आरोन इवांस ने 81वें मिनट में स्कोर बराबर कर दिया।

नियमित समय खत्म होने से एक मिनट पहले सुभाशीष बोस गोल दागकर एटीके मोहन बागान की जीत सुनिश्चित की। बोस अपना 99वां आईएसएल मैच खेल रहे थे जबकि एटीके मोहन बागान का यह 50वां आईएसएल मुकाबला था।

इस जीत से एटीके मोहन बागान पांच मैच में 10 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। हैदराबाद एफसी की टीम छह मैच में 16 अंक के साथ शीर्ष पर है।

अंतिम स्थान पर चल रहे नॉर्थईस्ट यूनाईटेड को छह मैच के बाद भी पहले अंक का इंतजार है।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में