लगातार पांचवीं जीत से रीयाल मैड्रिड के करीब पहुंचा एटलेटिको

लगातार पांचवीं जीत से रीयाल मैड्रिड के करीब पहुंचा एटलेटिको

लगातार पांचवीं जीत से रीयाल मैड्रिड के करीब पहुंचा एटलेटिको
Modified Date: April 10, 2023 / 11:00 am IST
Published Date: April 10, 2023 11:00 am IST

मैड्रिड, 10 अप्रैल (एपी) एटलेटिको मैड्रिड ने रविवार को यहां रायो वालेकानो को 2-1 से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की और ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर चल रहे रीयाल मैड्रिड से अब सिर्फ दो अंक पीछे है।

एटलेटिको की ओर से पहले हाफ में नेहुएल मोलिना और मारिये हरमोसो ने दो मिनट के भीतर दो गोल दागकर टीम की 11 मैच में नौवीं जीत सुनिश्चित की।

रायो को 62वें मिनट से 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा जब फ्लोरियन लेजेयुन को मैच से बाहर किया गया।

रीयाल मैड्रिड को शनिवार को घरेलू मैदान पर विलारीयाल के खिलाफ 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था।

सोमवार को गिरोना से भिड़ने वाले बार्सीलोना ने शीर्ष पर मजबूत बढ़त बना रखी है। टीम मैड्रिड से 12 जबकि एटलेटिको से 14 अंक आगे है।

एपी सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में