रियाल मैड्रिड को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंचा एटलेटिको

Ads

रियाल मैड्रिड को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंचा एटलेटिको

  •  
  • Publish Date - May 4, 2023 / 12:08 PM IST,
    Updated On - May 4, 2023 / 12:08 PM IST

मैड्रिड, चार मई (एपी) एटलेटिको मैड्रिड ने कैडिज को 5-1 से करारी शिकस्त देकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में रियाल मैड्रिड की जगह दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

एंटोनी ग्रीज़मैन ने पहले हाफ में दो गोल किए जबकि अल्वारो मोराटा, यानिक कैरास्को और नाहुएल मोलिना ने दूसरे हाफ में एक एक गोल करके एटलेटिको को 14 लीग मैचों में 12वीं जीत दिलाई।

अब जबकि लीग में पांच दौर के मैच होने बाकी है तब एटलेटिको की टीम रियाल मैड्रिड से एक अंक आगे हो गई है।

एटलेटिको के अब 33 मैचों में 69 अंक हो गए हैं जबकि रियाल मैड्रिड के इतने ही मैचों में 68 अंक हैं। बार्सिलोना 33 मैचों में 82 अंक लेकर शीर्ष पर काबिज है।

एपी पंत

पंत