Reported By: Niharika sharma
,इंदौरः Kailash Vijayvargiya on Muslim: मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए अपने संबोधन में विजयवर्गीय ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने कभी भी लाभ देने में जाति या धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया। उन्होंने कहा कि राशन, प्रधानमंत्री आवास, लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना जैसी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को मिला है।
Kailash Vijayvargiya on Muslim: अपने संबोधन में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सरकार की नीति “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” रही है। इसी दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोग उन्हें “काफ़िर” कहते हैं, लेकिन यदि ऐसा है तो फिर सरकार द्वारा बनाई गई सड़कों पर भी नहीं चलना चाहिए और योजनाओं का लाभ भी नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी वर्गों के लिए समान रूप से काम किया है और जनता की सेवा करना उसका दायित्व है।
विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि जनता उन्हें वोट दे या न दे, सरकार विकास कार्य करती रहेगी। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि वोट मिलेगा तो और अधिक उत्साह के साथ काम करेंगे। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Kailash Vijayvargiya:
” Some Muslims call us Kafir, if we are kafir,why do you use roads built by Kafirs?Why do you take benefits of schemes by Kafirs’
Seems like he is building roads & giving benefits from his own pocket
It’s taxpayers’ money not yours pic.twitter.com/Vl7uPboxWY
— Nehr_who? (@Nher_who) June 22, 2026