Auqib Nabi Ranji Trophy Final/Image Source: BCCI
Auqib Nabi Ranji Trophy Final: रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 291 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। हुबली के केएससीए क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे इस मुकाबले में पहली बार फाइनल खेल रही जम्मू-कश्मीर की टीम इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में कर्नाटक की टीम 293 रनों पर सिमट गई। इस तरह जम्मू-कश्मीर को 291 रनों की अहम बढ़त मिली। अगर यह मुकाबला ड्रॉ भी होता है, तो पहली पारी की बढ़त के आधार पर जम्मू-कश्मीर का पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतना लगभग तय माना जा रहा है।
𝐓𝐡𝐞 𝐀𝐮𝐪𝐢𝐛 𝐍𝐚𝐛𝐢 𝐒𝐭𝐨𝐫𝐲 📝
From the bylanes of Baramulla to winning games for Jammu & Kashmir 🛣️
Auqib Nabi Dar is crafting a beautiful canvas with his swing-bowling mastery 🎨🏏 – By @jigsactin #RanjiTrophy | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/ub8Mm2BGAu
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 23, 2026
Auqib Nabi Ranji Trophy Final: जम्मू-कश्मीर की इस बढ़त के सबसे बड़े नायक रहे तेज गेंदबाज Auqib Nabi। उन्होंने कर्नाटक की पहली पारी में 23 ओवर में 7 मेडन के साथ सिर्फ 54 रन देकर 5 विकेट झटके और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। नबी ने कर्नाटक के स्टार बल्लेबाजों को एक-एक कर पवेलियन भेजा। उन्होंने KL Rahul को कैच आउट कराया, Karun Nair को बोल्ड किया, रविचंद्रन स्मरण को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया, Mayank Agarwal को एलबीडब्ल्यू किया और शिखर शेट्टी को भी एलबीडब्ल्यू कर अपना पांच विकेट हॉल पूरा किया।
𝐔𝐧𝐟𝐢𝐥𝐭𝐞𝐫𝐞𝐝 𝐣𝐨𝐲 𝐟𝐨𝐫 𝐚𝐧 𝐮𝐧𝐛𝐞𝐥𝐢𝐞𝐯𝐚𝐛𝐥𝐞 𝐜𝐚𝐦𝐩𝐚𝐢𝐠𝐧 🤩
🎥 𝙍𝙖𝙬 𝙍𝙚𝙖𝙘𝙩𝙞𝙤𝙣𝙨 from the middle as Auqib Nabi bags his 7th fifer to reach 60 wickets for the season 👏
Updates ▶️ https://t.co/G0ytZLEyNB#RanjiTrophy | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/DXzNRLEkZp
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 27, 2026
Auqib Nabi Ranji Trophy Final: आकिब नबी इस सीजन में अब तक 10 मैचों में 60 विकेट अपने नाम कर चुके हैं जो इस सीजन में किसी भी गेंदबाज द्वारा सर्वाधिक हैं। क्वार्टर फाइनल में 12 विकेट, सेमीफाइनल में 9 विकेट और अब फाइनल (पहली पारी) 5 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। हर बड़े मुकाबले में मैच विनर साबित हो रहे नबी का यह प्रदर्शन उन्हें टीम इंडिया की दावेदारी में भी मजबूत बना रहा है।