तीसरे वनडे में बांग्लादेश को एक विकेट से हराकर क्लीन स्वीप से बचा ऑस्ट्रेलिया

Ads

तीसरे वनडे में बांग्लादेश को एक विकेट से हराकर क्लीन स्वीप से बचा ऑस्ट्रेलिया

  •  
  • Publish Date - June 14, 2026 / 10:24 PM IST,
    Updated On - June 14, 2026 / 10:24 PM IST

मीरपुर (बांग्लादेश), 14 जून (एपी) सलामी बल्लेबाज कूपर कोनोली के पहले शतक से ऑस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम के छह विकेट झटकने के बावजूद तीसरे वनडे में एक विकेट से जीत हासिल करने में सफल रही और क्लीन स्वीप होने से बच गई।

मेजबान बांग्लादेश ने पहला मैच 86 रन से और दूसरा मैच पांच विकेट से जीतकर (दोनों डकवर्थ लुईस पद्धति से) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 275 रन का लक्ष्य मिला। कोनोली ने 134 गेंदों पर 13 चौके और छह छक्के से 149 रन बनाए जिससे ऑस्ट्रेलिया आसानी से जीत की ओर बढ़ता दिख रहा था।

कोनोली ने 45वें ओवर में तेज गेंदबाज तास्किन अहमद पर लगातार तीन छक्के जड़े जिससे इस ओवर में उन्होंने 21 रन बनाए। फिर टीम को 30 गेंदों पर जीत के लिए सिर्फ नौ रन की जरूरत थी।

शोरिफुल अपने आखिरी स्पेल के लिए लौटे और दो ओवर में तीन विकेट लेकर करियर का सर्वश्रेष्ठ 48 रन देकर छह विकेट का प्रदर्शन हासिल किया। इससे बांग्लादेश को जीत की उम्मीद जगी।

कप्तान जोश इंग्लिस ने 12 गेंदों पर 21 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दी थी। शोरिफुल ने लगातार गेंदों पर इंग्लिस और मैट रेनशॉ को आउट किया, लेकिन इसके बाद कोनोली ने तीन बार 60 से ज्यादा रन की भागीदारी करके जीत की नींव रखी।

उन्होंने मार्नस लाबुशेन (29) के साथ 64, कैमरन ग्रीन (27) के साथ 68 और ओलिवर पीक (27) के साथ 64 रन जोड़े और टीम को जीत के करीब पहुंचाया।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने पांच रन पर चार विकेट गंवा दिए, लेकिन एडम जम्पा ने एक बाउंड्री लगाकर जीत पक्की कर दी।

इससे पहले बांग्लादेश ने तौहीद हृदय, लिटन दास और मोसादेक हुसैन की के अर्धशतकों की मदद से पांच विकेट पर 274 रन का स्कोर बनाया।

हृदय 83 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे जबकि दास ने नाबाद 58 रन बनाए। चार साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी करने वाले मोसादेक ने पहले मैच में नाबाद 80 रन बनाकर बांग्लादेश को 86 रन से जीत दिलाई थी। वह इस मैच में भी 56 रन बनाकर नाबाद रहे।

एपी नमिता सुधीर

सुधीर