TMC Rebel MP Meet Om Birla: टूट की कगार पर पहुंची ममता की पार्टी, इस पार्टी में होगा TMC के बागी सांसदों के गुट का विलय? लोकसभा स्पीकर के आवास पहुंचे सभी

Ads

TMC Rebel MP Meet Om Birla: केंद्रीय मंत्री के आवास पर हुई बैठक के बाद बागी सांसद लोकसभा स्पीकर से मुलाकात करने पहुंचे हैं

  •  
  • Publish Date - June 14, 2026 / 08:19 PM IST,
    Updated On - June 14, 2026 / 08:21 PM IST

TMC Rebel MP Meet Om Birla/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर टीएमसी के बागी सांसदों की बैठक हुई।
  • बैठक के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे TMC के बागी सांसद।
  • बागी गुट ने Nationalist Citizen Party में विलय का किया फैसला।

TMC Rebel MP Meet Om Birla: नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद ममता बनर्जी की टीएमसी अब टूट की कगार पर पहुंच गई है। रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर टीएमसी के बागी सांसदों की बैठक हुई। इस बैठक में सांसद निशिकांत दूबे भी उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री के आवास पर हुई बैठक के बाद सांसद काकोली घोष दस्तीदार, सुदीप बंद्योपाध्याय और शताब्दी रॉय के नेतृत्व में बागी सांसद लोकसभा स्पीकर से मुलाकात करने पहुंचे हैं।

Nationalist Citizen Party होगा बागी गुट का विलय

वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, टीएमसी के बागी गुट ने Nationalist Citizen Party में विलय का फैसला किया है। (TMC Rebel MP Meet Om Birla) इस पार्टी की मौजूदगी असम, त्रिपुरा, बंगाल और उत्तर पूर्व राज्यों में है। इस पार्टी में विलय करेंगे और एनडीए का समर्थन करेंगे।

बागी सांसदों ने स्पीकर से की मुलाकात

TMC Rebel MP Meet Om Birla: भूपेंद्र यादव के आवास पर बैठक के बाद बागी सांसद लोकसभा स्पीकर के आवास पर पहुंचे. स्पीकर के आवास से जो तस्वीरें सामने आई हैं। (TMC Rebel MP Meet Om Birla) उनमें काकली घोष दस्तीदार, शताब्दी रॉय, सुदीप बनर्जी, सयानी घोष, माला रॉय, अरूप चक्रवर्ती, घाटल के सांसद दीपक अधिकारी (देव), यूसुफ पठान, जून माल्या, प्रसून बनर्जी, शर्मिला सरकार, मिताली बाग, अबू ताहिर और खलिलुर्कहमान दिखाई दे रहे हैं. उनके साथ बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे भी हैं। कुल 22 सांसदों ने स्पीकर से मुलाकात की।

इन्हे भी पढ़ें:-