ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रन से हराया
ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रन से हराया
कोलंबो, 11 फरवरी (भाषा) ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज नाथन एलिस और एडम जम्पा के शानदार प्रदर्शन से बुधवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप मैच में आयरलैंड को 67 रन से हरा दिया।
ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिस और जम्पा ने चार चार विकेट झटके जिससे आयरलैंड की टीम 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.5 ओवर में 115 रन पर ढेर हो गई।
मार्कस स्टोइनिस (45 रन) और मैथ्यू रेनशॉ (37 रन) के बीच पांचवें विकेट के लिए 61 रन की अहम साझेदारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 182 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


