आस्ट्रेलिया सातवीं बार बना महिला वनडे विश्व चैंपियन

Ads

आस्ट्रेलिया सातवीं बार बना महिला वनडे विश्व चैंपियन

  •  
  • Publish Date - April 3, 2022 / 01:28 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

क्राइस्टचर्च, तीन अप्रैल (भाषा) आस्ट्रेलिया ने रविवार को यहां फाइनल में इंग्लैंड को 71 रन से हराकर सातवीं बार आईसीसी महिला वनडे विश्व कप का खिताब जीता।

आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने पर एलिसा हीली की 170 रन की धांसू पारी तथा राचेल हेन्स (68) और बेथ मूनी (62) के उपयोगी योगदान से पांच विकेट पर 356 रन का विशाल स्कोर बनाया।

इसके जवाब में पिछला चैंपियन इंग्लैंड नैट साइवर के नाबाद 148 रन की आकर्षक पारी के बावजूद 43.4 ओवर में 285 रन ही बना पाया।

भाषा

पंत

पंत