खेल मंत्री ने कहा, आस्ट्रेलिया ओपन में विलंब की पूरी संभावना

खेल मंत्री ने कहा, आस्ट्रेलिया ओपन में विलंब की पूरी संभावना

खेल मंत्री ने कहा, आस्ट्रेलिया ओपन में विलंब की पूरी संभावना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: November 25, 2020 10:05 am IST

लंदन, 25 नवंबर (एपी) विक्टोरिया राज्य के खेल मंत्री मार्टिन पाकुला ने कहा है कि 18 जनवरी से मेलबर्न में होने वाले 2021 आस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट में एक या दो हफ्ते के विलंब की पूरी संभावना है।

पाकुला ने कहा कि सरकार के विभिन्न स्तर और टेनिस अधिकारियों के बीच बातचीत खत्म होने के करीब है और साल के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के आयोजन को स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।

पाकुला ने बुधवार को कहा, ‘‘कई संभावित तारीखों पर विचार हो रहा है। मैंने रिपोर्ट देखी हैं कि इसमें एक या दो हफ्ते के विलंब की संभावना है। मुझे लगता है कि अब भी इसके आयोजन की पूरी संभावना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन सिर्फ यही एक विकल्प नहीं है। फिलहाल फ्रेंच ओपन में कई महीनों का विलंब हुआ है और विंबलडन का तो आयोजन ही नहीं हुआ।’’

पाकुला ने कहा, ‘‘मुझे अब भी लगता है कि पूरी संभावना है कि विलंब अल्पकालिक होगा। मैं चीजों को दोहराना नहीं चाहता लेकिन ये काफी जटिल बातचीत है।’’

एपी सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में