कोलंबो, 11 फरवरी (भाषा) ऑस्ट्रेलिया ने ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस के 45 रन की मदद से बुधवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप ग्रुप बी मैच में आयरलैंड के खिलाफ छह विकेट पर 182 रन बनाए।
स्टोइनिस के अलावा मैट रेनशॉ और जोश इंग्लिस ने 37-37 रन बनाए।
आयरलैंड के लिए मार्क एडेयर ने तीन ओवर में 31 रन देकर दो विकेट झटके।
भाषा नमिता
नमिता