Jashpur Teacher Bible Distribution : कॉपी-पुस्तकों की जगह छात्राओं के हाथ में थमा दी बाइबिल! सरकारी स्कूल के शिक्षक की हरकत से मचा हड़कंप, अब DEO के पास पहुंची रिपोर्ट

Ads

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एक शासकीय स्कूल में शिक्षक द्वारा 11वीं और 12वीं की छात्राओं को बाइबिल की किताबें बांटने का मामला सामने आया है। प्राचार्य ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

  •  
  • Publish Date - February 11, 2026 / 06:20 PM IST,
    Updated On - February 11, 2026 / 06:23 PM IST

Jashpur Teacher Bible Distribution / Image Source : AI GENERATED

HIGHLIGHTS
  • जशपुर के शासकीय स्कूल में शिक्षक ने छात्राओं को बाइबिल बांटी।
  • प्राचार्य ने DEO को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की।
  • प्रदेश में धर्मांतरण से जुड़े मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।

जशपुर: Jashpur Teacher Bible Distribution छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक ने कक्षा 11वीं और 12वीं की छात्राओं को बाइबिल की किताबें बांट दीं। मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया। स्कूल के प्राचार्य ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

कक्षा 11वीं और 12वीं की छात्राओं को बांटी किताबें

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला जशपुर के केरसई स्थित शासकीय स्कूल का है। व्याख्याता के रूप में पदस्थ दीपक तिग्गा स्कूल में बाइबिल की किताबें लेकर पहुंचे और उन्होंने कक्षा 11वीं व 12वीं की छात्राओं को किताबें बांट दीं। इसकी सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Chhattisgarh Conversion News पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

गौरतलब है कि प्रदेश में धर्मांतरण से जुड़े मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। हाल ही में भिलाई में एक मामला सामने आया था, जहां बीमारी ठीक करने के नाम पर दो महिलाओं पर एक लकवाग्रस्त व्यक्ति का कथित रूप से जबरन धर्मांतरण कराने की कोशिश करने का आरोप लगा था। पीड़ित परिवार की सूचना पर पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर जांच शुरू की थी।

इन्हें भी पढ़े:-

मामला कहां का है?

यह मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के केरसई स्थित शासकीय स्कूल का है।

किसने किताबें बांटीं?

स्कूल में पदस्थ व्याख्याता दीपक तिग्गा ने 11वीं और 12वीं की छात्राओं को बाइबिल की किताबें बांटीं।

प्रशासन ने क्या कदम उठाया?

प्राचार्य ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की है।