कोलंबो, 11 फरवरी (भाषा) ऑस्ट्रेलिया ने मार्कस स्टोइनिस (45 रन) और मैथ्यू रेनशॉ (37 रन) के बीच पांचवें विकेट के लिए 61 रन की अहम साझेदारी की मदद से बुधवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप मैच में आयरलैंड के खिलाफ छह विकेट पर 182 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।
ऑस्ट्रेलिया ने धीमी पिच पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद जोश इंग्लिस (37) और कैमरन ग्रीन (21) ने शुरू में रन जोड़े। इसे बाद रेनशॉ और स्टोइनिस ने बीच के ओवरों में अहम रन जोड़े।
आयरलैंड के स्पिनरों ने अनुशासित गेंदबाजी की लेकिन कुछ कैच छूटने से उन्हें निराशा हुई।
पहले ओवर में कार्यवाहक कप्तान ट्रेविस हेड का कैच छोड़ने के बाद आयरलैंड ने उन्हें दूसरे ओवर में को रन आउट कर दिया।
इंग्लिस और ग्रीन ने जिम्मेदारी से खेलते हुए कई शॉट लगाए। इंग्लिस ने कवर की तरफ बाउंड्री से शुरुआत की। एक और चौका लगाने के बाद उन्होंने तीसरे ओवर में तीसरा चौका लगाया।
ग्रीन ने भी अपने साथी की तरह शॉट्स लगाते हुए बैरी मैकार्थी पर चौका लगाने के बाद एक लंबा छक्का मारा। उन्होंने एक और बड़ा छक्का जड़ा लेकिन मिडविकेट पर गलत टाइमिंग से लपके गए।
आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने इंग्लिस का शानदार कैच लेकर ऑस्ट्रेलिया की रन गति रोक दी।
फिर हैरी टेक्टर ने खतरनाक ग्लेन मैक्सवेल को आउट किया जिसके बाद स्टोइनिस क्रीज पर उतरे।
फिर दोनों ने पारी को संभाला और स्ट्राइक को अच्छे से रोटेट करके स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाते रहे। आयरलैंड ने बीच के ओवरों में दबाव बनाए रखा।
जैसे ही ऑस्ट्रेलिया रन गति बढ़ाने की कोशिश करने लगा तभी मैथ्यू हम्फ्रेज ने 17वें ओवर में रेनशॉ के स्टंप गिरा दिए।
स्टोइनिस भी अगले ओवर में डीप मिडविकेट पर छक्का लगाने के बाद आउट हो गए। आयरलैंड ने आखिरी पांच ओवर में 53 रन दिए।
भाषा नमिता मोना
मोना