अवनि प्रशांत ने तीसरे दौर में किया संघर्ष, प्रणवी बाहर
अवनि प्रशांत ने तीसरे दौर में किया संघर्ष, प्रणवी बाहर
हैम्बर्ग (जर्मनी), 17 मई (भाषा) भारत की अवनि प्रशांत को लेडीज यूरोपियन टूर के अमुंडी जर्मन मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे दौर में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जहां उन्होंने 81 का स्कोर बनाकर लीडरबोर्ड में अपनी स्थिति कमजोर कर ली।
अवनि ने टूर्नामेंट की शुरुआत 78 के स्कोर से की थी, लेकिन दूसरे राउंड में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए चार अंडर 69 का स्कोर बनाया और आसानी से कट हासिल कर लिया था।
वह कट हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी थीं, क्योंकि प्रणवी उर्स कट में जगह नहीं बना पाई थी जबकि वाणी कपूर ने पहले राउंड में 83 का स्कोर बनाकर टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था।
अवनि का कुल स्कोर अब नौ ओवर पर है और वह काफी नीचे खिसक गई है। इस बीच जर्मनी की एलेक्जेंड्रा फोर्स्टरलिंग ने अंतिम दिन से पहले दो शॉट की बढ़त हासिल कर ली है।
भाषा
पंत
पंत

Facebook


