अजारेंका, कालिनिना चार्ल्सटन ओपन के तीसरे दौर में
अजारेंका, कालिनिना चार्ल्सटन ओपन के तीसरे दौर में
चार्ल्सटन, चार अप्रैल ( एपी ) विक्टोरिया अजारेंका और अनहेलिना कालिनिना ने वर्षाबाधित चार्ल्सटन ओपन टेनिस में अपने अपने मुकाबले जीतकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया ।
सत्र के पहले क्लेकोर्ट टूर्नामेंट में 12वीं वरीयता प्राप्त अजारेंका ने एलिसाबेट्टा कोसियारेट्टो को 6 . 1, 6 . 2 से हराया । वहीं 15वीं वरीयता प्राप्त कालिनिना ने पूर्व चैम्पियन कैरोलिन वोज्नियाकी को 6 . 2, 6 . 3 से मात दी ।
बारिश के कारण मुकाबले देर से शुरू हुए और कई मुकाबले स्थगित करने पड़े ।
एपी मोना
मोना

Facebook


