अजारेंका, ओस्टापेंको ब्रिस्बेन इंटरनेशनल के क्वार्टरफाइनल में

Ads

अजारेंका, ओस्टापेंको ब्रिस्बेन इंटरनेशनल के क्वार्टरफाइनल में

  •  
  • Publish Date - January 4, 2024 / 04:11 PM IST,
    Updated On - January 4, 2024 / 04:11 PM IST

ब्रिस्बेन, चार जनवरी (एपी) विक्टोरिया अजारेंका ने गुरुवार को यहां सीधे सेटों में जीत दर्ज करके ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना येलेना ओस्टापेंको से होगा।

इस टूर्नामेंट का 2009 में जब पहली बार आयोजन किया गया था तब अजारेंका चैंपियन बनी थी। ऑस्ट्रेलियाई ओपन में दो बार की चैंपियन इस 34 वर्षीय खिलाड़ी ने फ्रांस की क्लारा बुरेल को 7-5, 6-2 से हराकर पांचवीं बार इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

एक अन्य मैच में फ्रेंच ओपन 2017 की चैंपियन ओस्टापेंको ने ब्रिस्बेन इंटरनेशनल में तीन बार की विजेता कैरोलिना प्लिस्कोवा को 6-2, 4-6, 6-3 से हराया।

पुरुष वर्ग में 2017 के चैंपियन ग्रिगोर दिमित्रोव ने डैनियल अल्टमायर को आसानी से 6-1, 6-2 से पराजित किया। उनका अगला मुकाबला वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले ऑस्ट्रेलिया के रिंकी हिजिकाटा से होगा, जिन्होंने चेक गणराज्य के क्वालीफायर टॉमस मचाक को 5-7, 6-2, 7-6 (4) से हराया।

एपी

पंत सुधीर

सुधीर