अजरबेजान इंटरनेशनल: देविका ने लगातार दूसरा खिताब जीता, सात्विक-राधिका को मिश्रित युगल खिताब

अजरबेजान इंटरनेशनल: देविका ने लगातार दूसरा खिताब जीता, सात्विक-राधिका को मिश्रित युगल खिताब

अजरबेजान इंटरनेशनल: देविका ने लगातार दूसरा खिताब जीता, सात्विक-राधिका को मिश्रित युगल खिताब
Modified Date: February 8, 2026 / 09:23 pm IST
Published Date: February 8, 2026 9:23 pm IST

नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) भारत की उभरती हुई महिला एकल खिलाड़ी देविका सिहाग ने अंतरराष्ट्रीय सर्किट में लगातार दूसरा खिताब जीता जबकि सात्विक रेड्डी के और राधिका शर्मा ने रविवार को बाकू में अजरबेजान इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट का मिश्रित युगल खिताब अपने नाम किया।

देविका पिछले हफ्ते थाईलैंड मास्टर्स में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 300 खिताब जीतने वाली सिर्फ तीसरी भारतीय महिला एकल खिलाड़ी बनी थीं। उन्होंने फाइनल में अपनी हमवतन नव्या कांदेरी को 21-10 21-13 से हराकर जीत का सिलसिला जारी रखा।

इससे पहले राष्ट्रीय चैंपियन सात्विक और राधिका ने दबाव में धैर्य बनाए रखते हुए मिहाजलो टोमिक और एंजेला विटमैन की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को एक घंटे और दो मिनट में 24-22 10-21 24-22 से हराकर उलटफेर किया।

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में