बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप: संतोष ने छठे वरीय प्रेमपुंगपोंग को हराया
बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप: संतोष ने छठे वरीय प्रेमपुंगपोंग को हराया
यात्सुशिरो (जापान), एक जुलाई (भाषा) ध्यान संतोष ने थाईलैंड के छठी वरीयता प्राप्त पुन्नातात प्रेमपुंगपोंग को हराकर उलटफेर करते हुए बुधवार को यहां बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप के पहले दौर में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की अगुआई की।
संतोष ने लड़कों के एकल वर्ग के पहले दौर में प्रेमपुंगपोंग को 21-17, 21-18 से हराया।
तन्वी पत्री ने लड़कियों के एकल वर्ग के शुरुआती दौर में इंडोनेशिया की क्रिस्टाबेल पुरवांतो के खिलाफ 21-18, 21-6 की आसान जीत दर्ज की जबकि पांचवीं वरीयता प्राप्त रूपारेलिया ने श्रीलंका की पमुदु रांडिलिगामा को 21-13, 16-21, 21-7 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।
अन्य भारतीय खिलाड़ियों में आदर्शिनी श्री ने मलेशिया की ली के शिन को 21-12, 21-12 से हराया लेकिन अभिनव गर्ग को मलेशिया के लुकास ली के खिलाफ 13-21, 22-24 से हार का सामना करना पड़ा।
भाषा सुधीर
सुधीर

Facebook


