Pakistan Cricket Players: एशिया कप 2025 में हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, नहीं खेल पाएंगे मैच! बोर्ड ने लिया एक्शन

Ban on Pakistan Cricket Players: एशिया कप 2025 में हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, नहीं खेल पाएंगे मैच! बोर्ड ने लिया एक्शन

Pakistan Cricket Players: एशिया कप 2025 में हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, नहीं खेल पाएंगे मैच! बोर्ड ने लिया एक्शन

T-20 World Cup 2026/ Image Credit: X Handle

Modified Date: September 30, 2025 / 01:33 pm IST
Published Date: September 30, 2025 1:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • विदेशी लीग पर बैन
  • घरेलू क्रिकेट को प्राथमिकता
  • खराब प्रदर्शन के बाद फैसला

नई दिल्ली: Ban on Pakistan Cricket Players एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा है जिसके बाद उनके ही देश में खिलाड़ियों को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। क्रिकेट फैन और पूर्व क्रिकेटर ही नहीं बल्कि उनके देश की जनता भी उन्हें भला बुरा कहने से परहेज नहीं कर रही है। वहीं, अब खबर आ रही है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों पर विदेशी टी20 लीग में खेलने पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि बोर्ड ने ये फैसला एशिया कप 2025 में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की शर्मनाक प्रदर्शन के बाद लिया है।

Ban on Pakistan Cricket Players मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट पर रोक लगा दी है। बोर्ड के इस फैसले के बाद अब पाकिस्तानी खिलाड़ी विदेश में आयोजित टी 20 लीग मैचों में नहीं खेल पाएंगे। पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी सैयद समी अहमद ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय लीगों से हटने और घरेलू क्रिकेट को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। इसका सीधा असर उन खिलाड़ियों पर पड़ेगा जिन्हें पहले विदेशी लीग्स के लिए एनओसी दी गई थी।

बोर्ड के इस फैसले से हालांकि पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी बाबर आज़म, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद रिज़वान और फहीम अशरफ ज्यादा प्रभावित नहीं होने वाले हैं क्योंकि उन्हें बिग बैश लीग के लिए पहले से एनओसी दी जा चुकी है हालांकि इसके बाद दूसरे टूर्नामेंट खेलने के लिए उन्हें शायद ही परमिशन मिले।

एशिया कप फाइनल हारने के बाद पाकिस्तान टीम के सदस्य, जिनमें कप्तान सलमान अली आगा, फहीम अशरफ और हसन अली शामिल थे, सोमवार को लाहौर लौटे। इसके अगले ही दिन पीसीबी ने यह सख्त कदम उठाया, जिससे खिलाड़ियों के करियर और तैयारी पर बड़ा असर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें

फिर दहल उठा पड़ोसी पाकिस्तान का ये शहर.. भीषण धमाके में 4 की दर्दनाक मौत, मुख़्यमंत्री थे निशाने पर?

कल RSS मनाएगी अपना शताब्दी वर्ष.. PM मोदी करेंगे इस भव्य समारोह में शिरकत, जारी करेंगे डाक टिकट और सिक्का


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"