नवी मुंबई, 26 अक्टूबर (भाषा) बांग्लादेश ने आईसीसी महिला विश्व कप के वर्षा से प्रभावित 27 ओवर के अंतिम लीग मैच में रविवार को यहां भारत के खिलाफ नौ विकेट पर 119 रन बनाए।
बांग्लादेश की ओर से शर्मिन अख्तर ने सर्वाधिक 36 रन बनाए जबकि शोभना मोस्तरी ने 26 रन की पारी खेली।
भारत की तरफ से राधा यादव ने 30 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
भाषा सुधीर
सुधीर