बांग्लादेश का श्रीलंका के खिलाफ गेंदबाजी का फैसला

बांग्लादेश का श्रीलंका के खिलाफ गेंदबाजी का फैसला

बांग्लादेश का श्रीलंका के खिलाफ गेंदबाजी का फैसला
Modified Date: September 20, 2025 / 07:57 pm IST
Published Date: September 20, 2025 7:57 pm IST

दुबई, 20 सितंबर (भाषा) बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप सुपर चार चरण के मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया ।

बांग्लादेश ने अंतिम एकादश में दो बदलाव करते हुए रिशाद हुसैन और काजी नुरूल हसन की जगह शरीफुल इस्लाम और मेहदी हसन को मौका दिया है ।

पिछले मैच के बाद अपने पिता के निधन के कारण स्वदेश गए श्रीलंका के हरफनमौला दुनिथ वेलालागे लौट आये हैं और अंतिम एकादश में हैं ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में