बांग्लादेश के चार विकेट पर 225 रन
बांग्लादेश के चार विकेट पर 225 रन
मीरपुर, 22 जुलाई (भाषा) सलामी बल्लेबाज फरगाना हक के अपने पहले शतक की मदद से बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शनिवार को यहां चार विकेट पर 225 रन बनाए।
हक ने 107 रन की पारी खेली जबकि शमीमा सुलताना ने 52 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से स्नेह राणा ने 45 रन देकर दो विकेट लिए।
भाषा पंत
पंत

Facebook


