Bangladesh Won Test Series against pakistan || Image- AI Generated File
सिलहट: ताइजुल इस्लाम के छह विकेट की मदद से बांग्लादेश ने बुधवार को यहां दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में पाकिस्तान को 78 रन से हराकर श्रृंखला में 2-0 से क्लीन स्वीप किया। पाकिस्तान की टीम 437 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 358 रन पर आउट हो गई। (Bangladesh Won Test Series against pakistan) बांग्लादेश ने पहला टेस्ट मैच 104 रन से जीता था। पाकिस्तान ने मैच के पांचवें और अंतिम दिन सुबह अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 316 रन से आगे बढ़ाई, लेकिन उसने 11.2 ओवर में अपने बाकी बचे विकेट गंवा दिये।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
बाएं हाथ के स्पिनर ताइजुल ने पांचवें दिन गिरे तीन विकेटों में से दो विकेट लिए। उन्होंने 34.2 ओवरों में 120 रन देकर छह विकेट हासिल किए। पाकिस्तान ने पांचवें दिन सुबह 42 रन जोड़े, लेकिन उसने अपने अंतिम तीन विकेट 13 गेंदों में बिना कोई रन जोड़े गंवा दिए। इस तरह से बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दूसरी बार श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया। इससे पहले उसने 2024 में 2-0 से जीत हासिल की थी।
मोहम्मद रिजवान की जुझारू पारी भी पाकिस्तान के काम नहीं आई। रिजवान (94) ने दिन के तीसरे ओवर में नाहिद राणा (71 रन देकर दो विकेट) पर लगातार चौके लगाकर पाकिस्तान के इरादे स्पष्ट किए। साजिद खान (28) ने भी खुलकर रन बनाकर बांग्लादेश के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। (Bangladesh Won Test Series against pakistan) लेकिन ताइजुल ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने साजिद को आउट करके रिजवान के साथ उनकी 54 रन की साझेदारी को समाप्त किया। अगले ओवर में रिजवान ने शोरिफुल इस्लाम की गेंद पर गली में कैच दे दिया। इसके बाद ताइजुल ने अगले ओवर में खुर्रम शहजाद को शून्य पर आउट करके पाकिस्तान की पारी समाप्त कर दी।
सूपड़ा साफ़ होने के साथ ही पाकिस्तानी टीम अंक तालिका में और भी नीचे चली गई है। पाकिस्तान का पीसीटी अब महज 8.33 का रहा गया है। टीम ने चार मैच खेले हैं, इसमें से उसे केवल एक में जीत मिली है और तीन में हार का मुंह देखना पड़ा है। टीम अब सीधे आठवें नंबर पर पहुंच चुकी है। केवल वेस्टइंडीज की टीम ही उससे नीचे है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
THE HISTORIC MOMENT – BANGLADESH WON THE TEST SERIES vs PAKISTAN 🔥
BAN won 2-0 in Tests vs PAK at home.
BAN won 2-0 in Tests vs PAK at Away. pic.twitter.com/noM6m9yafs— Johns. (@CricCrazyJohns) May 20, 2026
Pakistan fans went from “Bangladesh is a team of serial losers who don’t even play World Cups” to suffering a historic meltdown over a whitewash on home soil.
“A team that doesn’t even play the World Cup is making fun of us, beating us. Pak cricket has fallen to this level.”🤣 pic.twitter.com/XzyrGgmhKR
— Brutal Truth (@sarkarstix) May 20, 2026