बारानिका ने इंडोर चैंपियनशिप में महिलाओं की पोल वॉल्ट में राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया
बारानिका ने इंडोर चैंपियनशिप में महिलाओं की पोल वॉल्ट में राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया
भुवनेश्वर, 24 मार्च (भाषा) तमिलनाडु की बरनिका एलंगोवन ने राष्ट्रीय इंडोर चैंपियनशिप के शुरुआती दिन महिला पोल वॉल्ट स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
इस 29 वर्षीय एथलीट ने 4.22 मीटर की ऊंचाई पार कर यह नई उपलब्धि हासिल की।
बरनिका का यह प्रयास पहले से कायम आउटडोर राष्ट्रीय रिकॉर्ड 4.21 मीटर से भी बेहतर रहा, जो 2022 से राजी मीणा पौलराज के नाम दर्ज था।
यह राष्ट्रीय इंडोर चैंपियनशिप पहली बार आयोजित की जा रही है, इसलिए महिला पोल वॉल्ट के लिए आधिकारिक तौर पर कोई इंडोर राष्ट्रीय रिकॉर्ड पहले से मौजूद नहीं था।
भाषा आनन्द पंत
पंत

Facebook


