बार्सिलोना ने लगातार सातवीं बार महिला स्पेनिश लीग का खिताब जीता

बार्सिलोना ने लगातार सातवीं बार महिला स्पेनिश लीग का खिताब जीता

बार्सिलोना ने लगातार सातवीं बार महिला स्पेनिश लीग का खिताब जीता
Modified Date: April 23, 2026 / 11:01 am IST
Published Date: April 23, 2026 11:01 am IST

बार्सिलोना, 23 अप्रैल (एपी) बार्सिलोना ने एस्पेनयोल को 4-1 से हराकर लगातार सातवीं बार महिला स्पेनिश लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता।

इस जीत से बार्सिलोना दूसरे स्थान पर मौजूद रियाल मैड्रिड से 16 अंक आगे हो गया है जो खिताब जीतने के लिए पर्याप्त हैं। बार्सिलोना का यह 11वां लीग खिताब है।

बार्सिलोना ने इस साल के टूर्नामेंट में अपने 26 मैचों में से 25 मैच जीते हैं। पिछले साल नवंबर में उसे रियल सोसिडाड के हाथों 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था जो उसकी एकमात्र हार थी।

बार्सिलोना की महिला टीम ने लीग में अब तक 116 गोल किए हैं और सात गोल खाए हैं। इस तरह से उसका गोल अंतर 109 है। रियाल मैड्रिड का गोल अंतर 38 है।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में